Zanzeero ko todta hai lyrics - we worship lyrics

Native

search song

Saturday, 28 March 2026

Zanzeero ko todta hai lyrics

 जंजीरों को तोड़ता है,

तूफां के रुख मोड़ता है –(2)

यीशु, यीशु,

मेरा यीशु, यीशु

रिश्ता हमसे जोड़ता है,

और ना तन्हा छोड़ता है –(2)

यीशु, यीशु,

मेरा यीशु, यीशु


जब मैं दुआ में, तुझको बुलाऊँ,

तुझको बुलाऊँ, पास अपने पाऊँ –(2)

बंधन सारे तोड़ता है,

रब से हमको जोड़ता है –(2)

यीशु, यीशु, यीशु, यीशु

जंजीरों को…


रूह में बसा है, जाँ में बसा है

उसकी सच्चाई जग में सदा है –(2)

रूह की बातें बोलता है,

राज वो गहरे खोलता है–(2)

यीशु, यीशु,

मेरा यीशु यीशु

जंजीरों को…


नाम यीशु का जिसने पुकारा,

जिसने पुकारा, पाया किनारा –(2)

पकड़े फिर ना छोड़ता है,

टूटे दिल को जोड़ता है –(2)

यीशु, यीशु, मेरा यीशु यीशु

जंजीरो को…

No comments:

Post a Comment